वाहन की तेज कहर से अर्जुन्दा नगर में गाय की दर्दनाक मौत

वामन साहू /डुलेश्वर डड़सेना
अर्जुन्दा। अर्जुन्दा से गुंडरदेही मुख्यमार्ग में रोजाना बड़े वाहनो का कहर देखने को मिलाता है। जिसमे रेत, मुरुम, गिट्टी भरी रहती है। शनिवार की रात तेज रफ्तार में भारी वाहन ने गाय को जबर के टक्कर मार दी। जिससे हादसे में गाय की सामने पैर बुरी तरह टूट गई। रविवार की सुबह गाय ने दम तोड़ दी। अर्जुन्दा क्षेत्र के मार्ग 20 दिन के अंदर 8 गौवंश वाहन हादसे से मौत हुआ है।
भारी भरकम सैकड़ो वाहन रोज अर्जुन्दा मुख्य मार्ग से गुजरती हैं। वाहन चालकों की रफ़्तार बेख़ौफ़ रहती हैं। कारगील चौक से दाऊ पारा में हजारों जनमानस का आवागमन रहता है उसके बावजूद वाहनों की रफ़्तार थोड़ी भी धीमी नही रहती। यही कारण है बड़े हादसों को आमंत्रित कर रहा है।
अर्जुन्दा नगर में गौवंश की सुरक्षा को लेकर पंचायत की कार्यप्रणाली पूरी तरह ठप है। लावारिस गौवंश मुख्य सड़क पर सैकड़ो की तादाद में बैठे रहती है। जिसकी सुरक्षा पर किसी भी प्रकार का अमल नगर पंचायत ने नही उठाया है।