अर्जुन्दा अंचल के साहित्यकार, शिक्षक मिथलेश शर्मा को राज्य शिक्षक सम्मान.. अंचल में खुशी की लहर

शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मिथलेश प्रसाद शर्मा को दो हजार बीस सत्र के लिए राज्य शिक्षक सम्मान हेतु चयनित किये जाने पर अंचल में खुशी की लहर है।संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधानसभा के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामना देने स्वयं श्री शर्मा के निवास पहुँचे। विद्यार्थियों के हित में सदैव समर्पित रहने की शर्मा की प्रतिबद्धता पर उन्होंने उनकी सराहना की।
शा. कन्या विद्यालय के प्राचार्य श्री एन के पाटिल ने भी बधाई प्रेषित करते हुए,इसे अपने विद्यालय के लिए गरिमामयी अवसर बताया।नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रहास देवांगन ने भी राज्य शिक्षक पुरूस्कार हेतु चयनित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे कहा कि,इससे अर्जुन्दा के गौरव शाली इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ गया है।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश चन्द्राकर ने भी शिक्षक श्री शर्मा को अपनी शुभकामना प्रेषित की है।
नगर के विकासखंड समन्वयक जीवन लाल देवांगन, सूरज प्रकाश पवार, रमेश सोनकर, लोकरंग के निर्देशक दीपक चंद्राकर, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष देव हरमुख, टिकरी पूर्व सरपंच रितेश देवांगन, एवं सभी पत्रकार संघ गणमान्य नागरिकों ने भी इसे अंचल के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए अपनी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।