बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला... 4जवान शहीद - 15 जवान ज़ख्मी... IED ब्लास्ट कर उड़ाया... पढ़िए किस तरह से दिया घटना को अंजाम...

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला... 4जवान शहीद - 15 जवान ज़ख्मी...  IED ब्लास्ट कर उड़ाया... पढ़िए किस तरह से दिया घटना को अंजाम...

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से नक्सलीय हमले की बड़ी खबर सामने आ रही है। कन्हार गांव के बीच बड़ा नक्सली हमला हुआ है। माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर सुरक्षा बल के जवानों से भरी बस को उड़ा दिया है। इस नक्सली हमले में 3 डीआरजी के जवान शहीद हो गए हैं। जिसमें एक ड्राइवर और दो जवान शामिल है।

जवानों की शहादत की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 8 जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है कि डीआर के सभी जवान नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे। इस हमले में 8 जवान गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

घटना स्थल पर तत्काल एम्बुलेंस पहुंच गई है। बस में डीआरजी के 40 जवान थे सवार डीजी नक्सल ऑपरेशन अशोक जुनेजा ने नारायणपुर में तीन जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक बस में डीआरजी के 40 जवान सवार थे। सभी डीआरजी के जवान बस में सवार होकर कडेनार से मंदोड़ा जा रहे थे। तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सब को उड़ा दिया।