दुर्गेश गुप्ता होंगे अर्जुन्दा नगर पंचायत के नये मुख्य कार्यपालन अधिकारी... 3बड़े निगम चुनावों के पहले अधिकारी - कर्मचारी के थोक में तबादले....
अर्जुन्दा नगर पंचायत के नए प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को बनाया गया। वर्तमान में अपने सेवा दे रहे विकास सिंह नारायण का तबादला रायपुर नगर पालिक निगम में राजस्व अधिकारी के बतौर हुआ है । दुर्गेश गुप्ता अभी दुर्ग नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग में पोस्टेड है।
नगरीय निकाय प्रशासन विभाग का थोक के भाव मे अधिकारी - कर्मचारियों के लम्बी ट्रांसफर लिस्ट जारी करना विशेष अभी नए रिसाली निगम, भिलाई निगम, चरोदा निगम के होने वाले चुनाव के ठीक पहले दुर्ग और भिलाई निगम में अधिकांश अधिकारी-कर्मचारीयों का ट्रांसफर हुआ है। तो दूसरी तरफ रिसाली निगम को कर्मचारी दिया गया है ।