कल दोपहर 12 बजे से कोरोना छत्तीसगढ़ प्रदेश समेत देश के बीते 24घण्टे में 62,632 नए केस आए... यह पिछले 164 दिन में सबसे ज्यादा... 12 शहरों में आज रविवार को लॉकडाउन...

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,665 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और इसके साथ राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब 3,34,778 हो गई है. इसके साथ ही शुक्रवार को 62 लोगों को संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 508 लोगों ने होम आइसोलेशन (Home Isolation) पूरा किया है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित और 22 मरीजों की पिछले 24 घंटे में मौत हुई है l
देश में कोरोना की दूसरी लहर चिंता का सबब बनती जा रही है। रोजाना आने वाले केसों का आंकड़ा अब 60 हजार के पार पहुंच गया है। बीते दिन देश में 62,632 नए केस आए। यह पिछले यह पिछले 164 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले साल 15 अक्टूबर को 63,441 केस रिकॉर्ड किए गए थे। पिछले 24 घंटे में 28,728 लोग ठीक हुए और इस साल पहली बार एक दिन में 311 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई।
वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज मध्यप्रदेश के 12 शहरों में संडे लॉकडाउन है। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर के अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन शामिल हैं। वहीं, विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर के साथ छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में भी लॉकडाउन है। यहां शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 32 घंटे का लॉकडाउन रहेगा। होली, शब-ए-बारात, ईस्टर और ईद को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। उत्तर गोवा के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अजित रॉय ने बताया कि आने वाले त्योहारों के लिए समारोह, जमावड़े जैसे आयोजनों पर रोक रहेगी। # अब तक 1.19 करोड़ लोग संक्रमित देश में अब तक 1.19 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.13 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.61 लाख मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4.83 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
कोरोना देश में:बीते दिन 62,632 नए केस आए, यह पिछले 164 दिन में सबसे ज्यादा; भोपाल-इंदौर समेत देश के 12 शहरों में आज संडे लॉकडाउन # देश में कोरोना की दूसरी लहर चिंता का सबब बनती जा रही है। रोजाना आने वाले केसों का आंकड़ा अब 60 हजार के पार पहुंच गया है।
बीते दिन देश में 62,632 नए केस आए। यह पिछले यह पिछले 164 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले साल 15 अक्टूबर को 63,441 केस रिकॉर्ड किए गए थे। पिछले 24 घंटे में 28,728 लोग ठीक हुए और इस साल पहली बार एक दिन में 311 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई। वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज मध्यप्रदेश के 12 शहरों में संडे लॉकडाउन है। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर के अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन शामिल हैं। वहीं, विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर के साथ छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में भी लॉकडाउन है। यहां शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 32 घंटे का लॉकडाउन रहेगा।
होली, ईद और ईस्टर से पहले देश के अधिकांश राज्यो में प्रदेश सरकार ने धारा 144 लागू कर दी है। होली, शब-ए-बारात, ईस्टर और ईद को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। गोवा प्रदेश में आने वाले त्योहारों के लिए समारोह, जमावड़े जैसे आयोजनों पर रोक रहेगी। अब तक 1.19 करोड़ लोग संक्रमित देश में अब तक 1.19 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.13 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.61 लाख मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4.83 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
मुंबई महानगर में नाइट कर्फ्यू रविवार रात 10 या 11 बजे से लागू हो सकता है। इस दौरान होटल और पब बंद रहेंगे। सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही छूट दी जाएगी। 5 या इससे ज्यादा केस मिलने पर सोसायटी को सील कर दिया जाएगा।
पंजाब में कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को ऐसे कामों से हटाया जाएगा, जहां वे सीधे लोगों के संपर्क में आते हैं। राज्य की चीफ सेक्रेटरी विनी महाजन ने इसके निर्देश दिए हैं। यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि अब तक सिर्फ 60% हेल्थकेयर वर्कर्स और 85% फ्रंटलाइन वर्करों ने ही वैक्सीन लगवाई है।
कर्नाटक सरकार ने 1 अप्रैल से बेंगलुरु आने वाले लोगों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि शहर में अन्य राज्यों से आने वालों को RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।