बड़ी खबर - बीजापुर नक्सली हमला: ख़ौफ़नाक मंजर : शहीद जवानों की संख्या 7 से 22जवान... अभी भी कई लापता.. बढ़ सकती है शहीद जवानों की संख्या… लापता जवानों को ढूंढने डीआरजी की टीम रेस्क्यू अभी भी जारी...

बड़ी खबर - बीजापुर नक्सली हमला:  ख़ौफ़नाक मंजर : शहीद जवानों की संख्या 7 से  22जवान... अभी भी कई लापता.. बढ़ सकती है शहीद जवानों की संख्या… लापता जवानों को ढूंढने  डीआरजी की टीम रेस्क्यू अभी भी जारी...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सली हमले के घटनास्थल पर 22 जवानों के पार्थिव शरीर खुले असमान के निचे मिले। जिन्हें लेने साथी जवान 24 घंटे बाद पहुंचे। कल खबर मिली है कि मुठभेड़ में 7 जवान शहीद हो गए है। हालांकि अभी भी और लापता जवानों की आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

शहीद जावानों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है। वहीं ग्राउंड जीरो पर आसमान से UAV के माध्यम से पुलिस की पैनी नज़र बनी हुई है। जावानों के पार्थिव शरीर से जूते और कपड़े निकाल कर ले गए माओवादी क्षेत्र के मैदानी इलाके में ज़बरदस्त मुठभेड़ हुई है।

बीजापुर नक्सली हमले में चरों तरफ DRG और CRPF के जावानों की लाशें बिखरी पड़ी हैं। माओवादी जावानों के पार्थिव शरीर से जूते और कपड़े तक निकाल कर ले गए। घटनास्थल पर चारों तरफ ख़ौफ़नाक मंजर पसरा हुआ है। जवानों को माओवादियों ने U-सेफ के एंबुश में फंसाया था जानकारी मिली है कि पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में करीब 600 से अधिक संख्या में माओवादी थे।

माओवादियों ने अत्याधुनिक हथियारों से जवानों पर हमला किया। माओवादियों ने U-सेफ के एंबुश में जवानों को फंसाया गया। बताया जा रहा है कि दो पहाड़ियों की चोटी पर माओवादियों ने एम्बुश बनाया था। इस वजह से जवानों को संभालने का मौका ही नहीं मिल पाया और नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया।