विधानसभा में गूँजेगा अब अवैध खाद परिवहन का मामला... महेश ट्रेडर्स के संचालक सुरेश गांधी ऊपर कठोर कार्यवाही के लिए लामबंद हुआ मोर्चा... कहा किसान हित के साथ अन्याय बर्दाश्त नही.. कार्यवाही नही तो उग्र प्रदर्शन....

विधानसभा में गूँजेगा अब अवैध खाद  परिवहन का मामला... महेश ट्रेडर्स के संचालक सुरेश गांधी ऊपर कठोर कार्यवाही के लिए लामबंद हुआ मोर्चा... कहा किसान हित के साथ अन्याय बर्दाश्त नही.. कार्यवाही नही तो उग्र प्रदर्शन....

अर्जुन्दा से धमतरी की ओर जा रही उड़ीसा पासिंग वाहन में किसान मोर्चा ने अवैध यूरिया को पकड़ा था। वाहन चालक ने एक रसीद दिखाई जिसमे महेश ट्रेडर्स दाऊ पारा अर्जुन्दा का उल्लेख था। जिसमे किसी भी प्रकार वैध कागज नही दिखाने से मोर्चा ने प्रशासन से कार्यवाही का मांग किया था। प्रशासन के अधिकारी नागेश्वर पांडेय ने उचित कागज़ नही होना स्वीकार भी किया।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने कहा खाद की कालाबजारी मामला बिल्कुल बर्दाश्त योग्य नही है। अगर प्रशासन कार्यवाही नही करती तो राज्यपाल से प्रदेश किसान मोर्चा के नेतृत्व में मिलकर कार्यवाही करने और विधानसभा में मामले को रखा जाएगा । तोमन साहू ने कहा जो विधायक अपने सरकार को किसान हितैषी कहता हैं क्या वो एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के बतौर किसान के हित मे अन्याय करने वाले के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया देगा । 

किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सोशल मीडिया में लिखा सत्ता पक्ष के एक स्थाई जनप्रतिनिधि किसान हितैषी बताकर को बड़ी बातें करता क्या किसान हित में उचित निर्णय लेने और कार्यवाही में किसान मोर्चा के मांग को स्वीकार करेगा। ऐसा स्तिथि में उनका मौन रहना संरक्षण को दर्शाता है। 

किसान मोर्चा के पदाधिकारी अब संचालक के ऊपर कठोर कार्यवाही की मांग कर रहे। मामला अब गरमाने लगा है। उचित कार्यवाही नही होने पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं।