वीर सैनिकों के सम्मान के सदैव साथ खड़ी है भाजयुमो - प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिंकू शर्मा... सैनिकों की मातृभूमि की सेवा अतुलनीय - जिलाध्यक्ष आदित्य पिपरे

वीर सैनिकों के सम्मान के सदैव साथ खड़ी है भाजयुमो - प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य रिंकू शर्मा...  सैनिकों की मातृभूमि की सेवा अतुलनीय - जिलाध्यक्ष आदित्य पिपरे

बालोद - भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद के प्रदेश पदाधिकारियों ने "सेना-सैनिक के सम्मान में भाजपा युवा मैदान में" कार्यक्रम के तहत "शौर्य सैनिक सम्मान समारोह" का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों का सम्मान उनके घर तक पहुँच कर किया गया। 

कार्यक्रम में प्रदेश भाजयुमो के कार्यसमिति सदस्य ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान और प्रदेश भाजयुमो के नेतृत्व  "शौर्य सैनिक सम्मान समारोह" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बालोद केएल रात्रे, भाटापारा जूर्री के बेनी रात्रे, ग्राम बोरी हेमंत साहु, अर्जुन साहू, बालोद रोहित साहू पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों के परिवार को साल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह पिपरे ने कहा वर्ष 1962, 1965 व 1971 की लड़ाई में हमारे सैनिक वीरता से लड़े थे। वहीं वर्ष 1999 के बाद अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने सीमा पर शहीद हुए सैनिकों के पार्थिव शरीर को सम्मान सहित घर पहुंचाने के पहल करते हुए ताबूत की व्यवस्था की थी। जिसके बाद सैनिकों के पार्थिव शरीर ससम्मान अपने घरों तक पहुंचते हैं। कार्यक्रम भाजयुमो के एकांत पंवार, शानू साहू उपस्थित रहे ।