अर्जुन्दा पुलिस - आप ढीले किये तो पुलिस करेगी कड़ाई.. अब मास्क है जरूरी नही तो सीधे 500रुपये... प्रशासन का सड़क मे उतरकर चला संयुक्त अभियान....

अर्जुन्दा पुलिस - आप ढीले किये तो पुलिस करेगी कड़ाई.. अब मास्क है जरूरी नही तो सीधे 500रुपये...  प्रशासन का सड़क मे  उतरकर चला संयुक्त अभियान....

कोरोना को लेकर आमलोगों में एक प्रकार की लापरवाही उत्पन्न हो गई है। बिना मास्क लोग हाट-बाजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं कहीं भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अब कारगिल चौक अर्जुन्दा में पुलिस-प्रशासन सड़कों पर उतर कर मास्क को लेकर अभियान चला रहा है। अभियान का असर भी पड़ रहा है। अर्जुन्दा नगर और ग्रामीण बाजारों तक मास्क को लेकर अभियान संचालित किया जाएगा।

तहसीलदार सुश्री ममता टावरी ने बताया यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना मास्क पहने वालो ऊपर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने लोगों से मास्क लगाने की अपील की है। लापरवाही स्वयं के लिए ठीक नहीं हैं । कोरोना के केस बढ़ रहे जिससे सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोरोना से सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय सावधानी है।

तहसीलदार, थाना और नगर पंचायत की संयुक्त कार्यवाही के दौरान यह देखने को मिला कि लोगों के बीच मे लापरवाही सामने आई है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। बहुत से लोग अनावश्यक घरों से नहीं निकलें। न ही मास्क लगाये है न ही और शारीरिक दूरी का हर हाल में पालन करें।