अर्जुन्दा मंडल में जश्न का माहौल: चार राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, बैंड बाजे के साथ निकाला जुलूस

अर्जुन्दा मंडल में जश्न का माहौल: चार राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, बैंड बाजे के साथ निकाला जुलूस

वामन साहू /डुलेश्वर डड़सेना

उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत और मणिपुर और गोवा में जबरदस्त परिणाम पर भाजपा अर्जुन्दा मंडल में बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह पर बैंड बाजे के साथ भाजपाइयों ने अर्जुन्दा नगर में जुलूस निकाला और जीत की खुशी में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।
जुलूस के दौरान कार्यकर्ता विजय मुद्रा में नाचते-झूमते सड़कों पर भाजपा का झंडा लिए चल रहे थे। जुलूस में कार्यकर्ता बैंड के साथ रैली के रूप में शामिल हुए जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ निकला।

इस दौरान पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य संध्या भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु, मंडल अध्यक्ष प्रणेश जैन, महामंत्री पवन सोनवर्षा, वरिष्ठ नेता लेखनारायन तिवारी, जनपद सदस्य अनिल सोनी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा हेमन्त साहू, कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर, लेवन देशमुख, ईश्वर देवांगन, रीतेश देवांगन, रूखमणी सोनकर, ओशाभ यादव, पंकज चौधरी, काशी सोनकर, रोशन यादव,  विश्वजीत तिवारी, देवेंद्र साहू, पवन देवांगन, श्रीराम देशमुख, बलराम हिरवानी, दसरथ देशमुख, पवन गोस्वामी, राजेश चंद्राकर, चंद्रकांत सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे ।