अर्जुन्दा थाना प्रभारी विरेंद्र नुरूसिया को विदाई.. बेहद लोकप्रिय नुरूसिया को पुलिस अधीक्षक ने सम्मान किया

अर्जुन्दा

अर्जुन्दा थाना प्रभारी विरेंद्र नुरूसिया को विदाई.. बेहद लोकप्रिय नुरूसिया को पुलिस अधीक्षक ने सम्मान किया

वामन साहू/डुलेश्वर डड़सेना

अर्जुन्दाl  उप निरीक्षक विरेन्द्र सिंह नुरेशिया, व सहायक उप निरीक्षक रेखसिंह ध्रुव सेवानिवृत्त हुए जिन्हे  विदाई दी गई। लंबे समय पुलिस विभाग में नौकरी के बाद Farewell Function के अवसर पर उपस्थित पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक महोदय  जितेंद्र कुमार यादव, अति. पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, डीएसपी बोनीफास एक्का, व समस्त ऑफिस स्टाफ द्वारा रिटायर हुए अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें श्री फल व स्मृति चिन्ह भेंट कर  ससम्मान विदाई दी गई। सेवानिवृत्त हुए दोनों अधिकारी पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती होकर उप-निरिक्षक और स.उ.नि के पद तक पदोन्नत होते हुए 40-41 वर्ष तक की लंबी सर्विस सफर रही, तथा संपूर्ण सेवाकाल अवधि में पूरी लगन एवं निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया। उक्त अधिकारीयों के द्वारा सेवाकाल से जुड़ी बेहतर अनुभवों को साझा किया गया।

विरेंद्र नुसरसिया अपने व्यवहार के कारण विभाग में बेहद लोकप्रिय रहे सेवा के अंतिम दो महीने में अर्जुन्दा थाना प्रभारी के बतौर सेवा दी l